प्रदेश
कोहनी देवरी मे स्कूल व बस स्टैंड मे आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

- कोहनी देवरी मे स्कूल व बस स्टैंड मे आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम शहपुरा-मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालको के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम “सम्मान”का आयोजन किया गया है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा द्वारा महिला सम्मान जागरूकता रथ को थाना क्षेत्र के सभी गावों मे भ्रमण हेतु रवाना किया गया था इसी क्रम मे शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कोहनी देवरी मे स्कूल एव बस स्टैंड मे जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिससे लोगो में महिलाओ एव बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो।


