प्रदेश
32 वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान की शुरुआत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के साथ हुई

- लोकविचार डिंडौरी- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला डिण्डोरी में एसपी संजय सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना यातायात डिण्डोरी द्वारा 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का अभियान की शुरुआत थाना यातायात डिण्डोरी में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ,अति० पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ,की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे, महिला बालविकास अधिकारी,व जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति रही। 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आज दिनांक 18 जनवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगा। इस बार के अभियान की थीम सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा तय की गई है। जिसके अंतर्गत शहर एवं जिले के अन्य थाना-चौकी क्षेत्र में हर दिन यातायात जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, साथ ही जागरूकता के लिए पोस्टर व बैनर लगाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत में आज थाना यातायात डिण्डोरी पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी एवं अति0पुलिस अधीक्षक द्वारा जागरुकता रैली को हरा सिग्नल दिखा कर रवाना किया गया। थाना प्रभारी उप निरी0 राहुल तिवारी ,सूबेदार कुँवर सिंह के द्वारा सड़क सुरक्षा माह में पुलिस स्टाफ के साथ लगातार एक माह तक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे। आज हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मप्र शासन द्वारा दिनांक 11 जनवरी से 26 जनवरी तक महिला जागरूकता कार्यक्रम “सम्मान” अभियान के तहत महिलाओं,एवं स्कूली बच्चियों की जागरूकता रैली भी निकाली गई।
