प्रदेश

कन्या शाला शहपुरा मैं जागरूकता कार्यक्रम “सम्मान” का हुआ आयोजन

  • लोकविचार डिंडौरी-मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालको के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम “सम्मान”का आयोजन किया गया है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी एवम् अनु. अधि.पुलिस शाहपुरा महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया के द्वारा महिला सम्मान जागरूकता रथ को थाना क्षेत्र के सभी गावों मे भ्रमण हेतु रवाना किया गया था इसी क्रम मे सोमवार को कन्या शाला शहपुरा मे समस्त स्कूलों के छात्रों को तथा स्कूल प्राचार्यो आशा, ऊषा कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके जागरूकता कार्यक्रम किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह होने से यातायात नियमो क पालन आदि की भी जानकारी दी गई तथा रैली निकाल कर पूरे कस्बा क्षेत्र मे लोगों को जागरूक किया गया जिससे लोगो में महिलाओ एवम् बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो।इस दौरान महिला बाल विकास विभाग शहपुरा के परियोजना अधिकारी सतेन्द्र भलावी.कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य संदीप सोनी सहित समस्त सुपरवाईजर आँगनवाडी कार्यकर्ता स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button