प्रदेश
लोक सेवा केंद्र करंजिया में मनाया गया लोक सेवा दिवस “10 साल पूर्ण होने पर हुआ मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम”

करंजिया:- मुख्यालय के
लोक सेवा केंद्र करंजिया मैं 25 जनवरी 2021 दिन सोमवार को जिला प्रबंधक रंजीत ठाकुर एवं विनय अवधिया के मार्गदर्शन में लोक सेवा गारंटी कानून के 10 वर्ष पूर्ण होने पर लोक सेवा दिवस मनाया गया । इस दौरान लोक सेवा केंद्र में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम को उपस्थित जनसमुदाय को दिखाया गया । जिसमें दस साल का सफल वर्ष होने पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया । लोक सेवा से होने वाले कार्य जैसे आय, मूलनिवासी,जाति प्रमाण, नक्शा, खसरा, बी1, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आदि सेवा की उपस्थित जन समुदाय को जानकारी देकर जागरूक किया । इस कार्यक्रम में ग्रामीण, हितग्राही, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाभित अधिकारी एवं लोक सेवा केंद्र करंजिया का स्टाफ उपस्थित रहा ।
