डिंडौरी के बिछिया चौकी में स्कूली छात्र- छात्राओं का किया गया सम्मान

लोकविचार बिछिया-महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु शासन द्वारा “सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी द्वारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या हाई स्कूल बिछिया के छात्र छात्राओं को चौकी प्रांगण में एकत्रित कर “महिलाओ की सुरक्षा व सम्मान “कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता ,चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया वही निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर 18 छात्र छात्राओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी प्रदीप विश्वकर्मा एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उत्साह वर्धन हेतु कप शील्ड एवं अन्य इनाम प्रदान किया गया । उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को समाज मे सम्मान दिलाना और उनके लिए एक भय मुक्त वातावरण बनाना है जिससे लोगो में महिलाओ एवम् बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो।
