प्रदेश

लोकविचार खबर का बड़ा असर-शिक्षक पर राष्ट्र गौरव अपमान का मामला हुआ दर्ज,लोकविचार की खबर का असर

गणतंत्र दिवस पर बड़झर के प्राथमिक शाला मैं बिना अशोक चक्र के ही फहरा दिया गया था राष्ट्र ध्वज

शहपुराबिछिया (लोकविचार)। राष्ट्रध्वज पर अशोक चक्र नही होने की खबर को लोकविचार ने प्रमुखता से उठाया था और बड़झर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की लापरवाही को उजागर किया था हालांकि प्रशासन ने मामले पर कार्रवाई का भरोसा दिया था। बड़झर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत महेंद्र सिंह कुशराम में बिछिया चौकी में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस चौकी बिछिया ने शिकायत पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 धारा 2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
क्या था मामला
डिण्डोरी जिले के बड़झर विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिसमें अशोक चक्र नदारत था। शिक्षक अधूरे ध्वज को फहराकर ओपचारिकता निभा ली, ध्वज फहराकर शिक्षक अपने घर चले गए, जिसने भी यह ध्वज देखा चकित रह गया। प्राथमिक शाला बड़झर के प्रधान अध्यापक भागचंद से इस विषय मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि झंडा उन्होंने फहराया है लेकिन उसे अन्य शिक्षक ने बांधा था, पहले से ही यही झंडा फहराया जाता रहा है और ध्वजारोहण के बाद प्रधानपाठक व शिक्षक अपने घरों में चले गए।

इनका कहना है-
स्थानीय ग्रामीण महेंद्र की लिखित शिकायत के आधार पर बड़झर प्राथमिक शाला मैं पदस्थ शिक्षक भागचंद मसराम के विरुद रास्ट्रीय ध्वज अपमान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मनोज त्रिपाठी चोंकी प्रभारी बिछिया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button