प्रदेश

देश की आजादी के लिए कांग्रेसियों ने लहू बहाया और दी है कुर्बानियां -मुकुल वासनिक

  • डिंडोरी-मतदान केंद्र का कार्यकर्ता कांग्रेस की रीड की हड्डी है और हमेने अपने मतदान केंद्रों को संगठित और मजबूत कर लिया तो जीत हमसे कहीं दूर नहीं जाएगी ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से लेकर मतदान कमेटी तक के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का कार्यक्षेत्र अलग-अलग है और हम सभी निस्वार्थ भावना से केवल कांग्रेस संगठन, देश सेवा के लिए कार्य करते हैं, उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने डिंडोरी विश्राम गृह में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में व्यक्त किया। बैठक के शुभारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तेलीय चित्र पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, संगठन प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी। सी पी मित्तल राष्ट्रीय सचिव संगठन सह प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम विधायक डिंडोरी, भूपेंद्र मरावी, विधायक शहपुरा, डॉक्टर, नन्हे सिंह पूर्व विधायक, बिछिया विधायक नारायण पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, डिंडोरी जिला संगठन प्रभारी सत्यनारायण खंडेलवाल, मंडला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, ने सूत की माला अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंत्री, विधायक ओमकार मरकाम, भूपेंद्र मरावी विधायक, ने महासचिव मुकुल वासनिक का स्वागत साल एवं श्रीफल भेंट कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक जी ने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है, कांग्रेस के लोगों ने आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भी देश की खातिर कुर्बानियां दी हैं, हम एक महान दल के सदस्य हैं, हमारे नेताओं ने अपने खून का कतरा कतरा देश के लिए समर्पित किया है। कांग्रेस का प्रत्येक साथी जन सेवा को सर्वोपरि रखकर संगठन हित के लिए कार्य करता है ,और संगठन समय समय पर सभी का मूल्यांकन भी करता है, मैं जब मात्र 25 वर्ष का था तब लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा का सदस्य बना था आज आपके दोनों विधायक युवा हैं इन्हें देख कर मुझे अपना समय याद आता है। सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला, प्रदेश, एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों का पालन करें। केंद्र पर आसीन भाजपा की सरकार ने जो कृषि विधेयक पारित कराया है वह पूरी तरह से किसान विरोधी है, और देश का किसान विधेयक को वापस कराने के लिए सड़कों में पिछले दो माह से संघर्ष कर रहा है, किसानों के कष्ट पीड़ा के समय कांग्रेस जन कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है, और आप सभी अपने-अपने ब्लॉको पर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करते रहें। बैठक को मध्य प्रदेश संगठन सह प्रभारी सीपी मित्तल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा, रमाकांत साहू, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला परस्ते, गणेश दास सोनवानी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह जीतू ,पार्षद रितेश जैन, पूर्व पार्षद रजनीश राय, ने संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में नित्यानंद कटारे, भागवत ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद इकबाल, अमित कछवाहा, लोकेश पटेरिया अयोध्या बिसेन, रमाकांत साहू, अमित गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, दुर्गा साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला महामंत्री रजनीश राय अकील अहमद सिद्दीकी मुकेश तिवारी, प्रकाश मिश्रा, विजय दहिया, वैभव कृष्ण परस्ते, इमरान खान, सुरेंद्र सरैया, गीता श्याम एकलव्य धुर्वे शिवनंदन उइके, गिरवर सिंह मालवे विक्की खान, रूदेश परस्ते, सैफी खान अजय के काम अजय शर्मा इमरान खान नजम सिद्धकी रोहिणी तुरकेल, रोहिणी पाराशर राधे लाल नागवंशी रामजी साहू सत्यनारायण साहू ,खेम करण सिंह राजपूत, गीता सैयाम, मनीष कुमार साहू, कुंज बिहारी पाठक, भूपत कासिया ,उमेश राय, धननु लाल बनवासी, रम्मू राव, दीपक मानिकपुरी, मकसूद खान, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं अतिथियों का आभार जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित ने किया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button