प्रदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने सीएम से की भेंट,जिले की समस्याओं से कराया अवगत

लोकविचार-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने उनके निवास पर सौजन्य भेंट की एवं जिले के विकास से संबंधित विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि डिण्डोरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मड़ियारस में पीएचई विभाग द्वारा बिजली बिल जमा न करने के कारण 23 गांवों में पानी नहीं मिल पा रहा। उन्हीने शीघ्र ही समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिले के विभिन्न विभागों में अधिकारी/ कर्मचारियों की कमी के संदर्भ में अवगत कराने के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की और डिण्डोरी आने का आग्रह किया तो उन्होंने शीघ्र ही डिण्डोरी आने का आश्वसन दिया।
