माँ शबरी महोत्सव 2021 को लेकर गोंटिया कोल महापंचायत की 10वीं बार बैठक

डिण्डौरी। म.प्र. आदिवासी गोंटिया कोल महापंचायत के राज्य सचिव अशोक सरैया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 14.02.2021 को उमरसिंह बनवासी राज्य गोंटिया के अध्यक्षता में गोंटिया कोल महापंचायत की अतिआवश्यक बैठक का आयोजन पुरानी डिण्डौरी में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से माँ शबरी महोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए तथा ग्रामों से लोगों को लाने एवं कार्यक्रम से वापस ले जाने के लिए ब्लाक प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति किया गया। जिनका नाम निम्नानुसार है – डिण्डौरी ब्लाक प्रभारी महा सिंह सरैया, अमरपुर ब्लाक प्रभारी रामकुमार बनवासी सरपंच बरसिंघा, समनापुर ब्लाक प्रभारी मनका बनवासी अध्यक्ष जनपद पंचायत समनापुर, बजाग ब्लाक प्रभारी अमर लाल बनवासी, शहपुरा ब्लाक प्रभारी हरी सिंह बनवासी, मेंहदवानी ब्लाक प्रभारी राजकुमार बनवसी, करंजिया ब्लाक प्रभारी अनिल बनवासी, गोरखपुर सेक्टर प्रभारी द्वारका बनवासी, गाड़ासरई सेक्टर प्रभारी दशरथ बनवासी, मानिकपुर सेक्टर प्रभारी जय सिंह सरैया पूर्व सदस्य कोल विकास अभिकरण मध्यप्रदेश, साल्हेघोरी सेक्टर प्रभारी गनेशा सिंह बनवासी, सक्का सेक्टर प्रभारी चन्द्रप्रकाश बनवासी जी, खुड़िया सेक्टर प्रभारी प्रीतम बनवासी, चांदपुर सेक्टर प्रभारी महेश सिंह सरैया जी, कलश यात्रा की महिलाओं की टीम प्रमुख रूप से उर्मिला धुरैया जी को एवं सह टीम प्रमुख क्षमा बनवासी जी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। उक्त अवसर पर उमर सिंह बनवासी, राज गोंठिया, लालबहादुर बनवासी, अध्यक्ष अशोक सरैया, राज्य सचिव बाबूराम बनवासी, शेर सिंह बनवासी उपाध्यक्ष, परसराम धुरैया कोषाध्यक्ष, मायाराम सरैया सहकोषाध्यक्ष, नारायण बनवासी सहसचिव, सोनशाह सरैया, धरमू सरैया, शेखलाल रौतेल, गणेश बनवासी, नंदकुमार बनवासी, जय सिंह सरैया पूर्व सदस्य म.प्र. कोल विकास अभिकरण, सेमलाल बनवासी, देवराज बनवासी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता स्थित रहें।

