Uncategorized
डंडे से पीट पीट कर पत्नी की बेरहमी से हत्या
डिण्डोरी । समनापुर थानांतर्गत सिंघनपुरी में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी, आरोपी ने वारदात की घटना बयां करते हुए हत्या की बात कबूल की, घटना सोमवार 15 फरवरी की है शाम 4 बजे आरोपी गेंद राम ने अपनी पत्नी भागरती की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी, इसके पीछे वजह बताई की पिछले 5-6 दिनों से मृतका बहुत शराब पी रही थी, कहना नही मान रही थी, कोटवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबध्द कर जांच शुरू कर दी है।
