Uncategorized

गाड़ासरई थाने को मिली बड़ी सफलता ,

दस किलो गांजे के साथ दो आरोपी फिर गिरफ्तार ,

गाड़ासरई , पिछले कई वर्षों से गाड़ासरई के आसपास के छेत्रों में गांजा की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है ,और लोग गाँजे जैसे अवैध कार्यो में लिप्त नजर आ रहे है ,पुलिस लगतार इन अवैध कार्य को अंजाम देने वालो पर कड़ी नजर रखे हुए है ,और इन अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है,और बहुत से अपराधी जेल की सलाखों में बन्द है वावजूद इसके लोग इस अवैध कार्य से बाज नही आ रहे है , और मोटी कमाई के चक्कर मे बाहर गांवों से लेकर यहाँ वहां गांजा सप्लाई करते है, नतीजन ऐसे मामले बीच बीच में देखने मिलते रहते है , वही आज एक बार फिर गाड़ासरई को बड़ी सफलता मिली और दस किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया ,गाड़ासरई थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुखविर से सूचना मिली कि गाड़ासरई के अतरिया मुहल्ला निवासी आरोपी विजय कुमार सोनी पिता काशी प्रसाद सोनी उम्र 32 साल वही दूसरा कुकर्रामठ थाना डिंडौरी निवासी आरोपी हीरा सिंह राठौर पिता मोती लाल राठौर उम्र 37 वर्ष गाड़ासरई की अतरिया में दस किलो गांजा विक्रय हेतु अपने पास रखे हुए है ,सूचना के आधार पर गाड़ासरई थाने की पुलिस ने मुखविर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दोनों आरोपी के पास से दस किलो गांजा बरामद किया ,जिसकी बाजार कीमत एक लाख आठ हजार बताई जा रही हैं ,दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों को गाड़ासरई थाने लाया गया ,व जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 इनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया गया ,इस कार्यवाही में गाड़ासरई थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम तथा उप निरीक्षक स्वाति शर्मा दादूराम कुमरे सतीश मिश्रा संदीप साहू माधुरी ठाकुर अनिल उइके प्रभाकर सिँह की अहम भूमिका रही ,

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button