प्रदेश
नर्मदा जयंती से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने मालपुर पहुंचे कलेक्टर व एसपी।। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्दश


लोकविचार शहपुरा-आगामी 19फरवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव होने से कलेक्टर महोदय डिंडोरी एवं एवं पुलिस अधीक्षक डिंडोरी द्वारा नर्मदा घाट मालपुर संगम का निरीक्षण बुधवार को किया गया तथा महोत्सव के लिए हो रही पूरी तैयारियों का जायजा लिया तथा महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए इस मौके पर एसडीओपी शहपुरा एसडीएम शहपुरा एवं थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया, तथा अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

