प्रदेश

मालपुर मैं माँ नर्मदा की हुई भव्य महाआरती,श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मालपुर मैं आयोजित। महाआरती

लोकविचार शहपुरा-डिण्डोरी के शहपुरा मुख्यालय से 25 किमी दूर कन्हैया संगम मालपुर घाट में मा नर्मदा की जयंती धूम धाम से मनाई गई,आपको बता दे कि कन्हैया संगम मालपुर घाट में हजारों के तादात में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और विधि विधान से मा नर्मदा का पूजा अर्चना किया गया। हुई महा आरती। शाम के समय मा नर्मदा पूर्णिमा महाआरती समिति के द्वारा नर्मदा जी की भव्य महाआरती किया गया साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे,ओर जगह जगह पुलिस बल भी तैनात रहा।महाआरती में महंत आनंद गिरी महराज,ओम्कारेश्वर से पधारे अशोक महराज, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते,स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी,भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा,राज किशोर गुप्ता, काशीअग्रवाल, अनिल साहू ,मोनू ठाकुर,पंकज साहू रघुनंदन चक्रवर्ती , उज्ज्वल गुप्ता,संतोष अग्रवाल,ब्रजेश साहू,डॉ ईश्वर ठाकुर उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button