सत्य साईं सेवा समिति शहपुरा (डिंडौरी) के द्वारा ध्यान वृक्ष का किया रोपण

लोकविचार शहपुरा -नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति शहपुरा डिंडौरी के द्वारा ध्यान वृक्ष(वट वृक्ष) का रोपण किया गया,जो कि पुट्टपर्ती आंध्रप्रदेश के ध्यान वृक्ष से श्री सत्य साईं संगठन के सौजन्य से कलम तैयार कर भेजा गया था । इस कार्यक्रम में जिला सेवा प्रभारी श्री आर एल साहू,जिला शैक्षिक प्रभारी राजकुमार साहू,जिला सेवा प्रभारी( महिला) श्रीमती रामकली रजक एवं सत्य साईं सेवा समिति शहपुरा के समिति संयोजक मनोज कछवाहा,शैक्षिक प्रभारी अश्विनी कुमार साहू एवं ग्राम बाँकी समिति संयोजक रूपनारायण साहू ,आध्यात्मिक प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता,बाँकी शैक्षिक प्रभारी राजकुमार साहू एवं सभी साईं भक्त यशी कुमार साहू,प्रदीप कुमार साहू,मुकेश चौधरी ,शिवकुमार कछवाहा भी उपस्थित रहे,कार्यक्रम में ध्यान वृक्ष रोपण के साथ ही गायत्री मंत्र के उच्चारण से सम्पूर्ण साईं समिति दल आध्यात्ममय हो गया,अंत मे स्वामी जी की मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

