प्रदेश
नर्मदा पुराण का हुआ समापन, हुआ विशाल भंडारा

लोकविचार शहपुरा-शहपुरा से 25 किमी दूर माँ नर्मदा तट कन्हैया संगम मालपुर में गत 12 फरवरी से महंत श्री आंनद गिरी महराज के सानिध्य में माँ नर्मदा कुटी में नर्मदा पुराण का आयोजन पुराण वाचक लेखराम शास्त्री द्वारा किया जा रहा था वही शुक्रवार के दिन नर्मदा जयंती के अवसर पर पुराण समाप्ति पश्चात पूर्णाहुति ,कन्याभोज, भंडारा सहित शोभा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ लिया।

