प्रदेश
25किमी का पैदल सफर तय कर श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा को अर्पित की चुनरी। चुनरी यात्रा मैं शामिल हुए विधायक भूपेंद्र मरावी। शिवशक्ति समिति ने आयोजित की थी चुनरी यात्रा

- लोकविचार शहपुरा -शुक्रवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर ,शिवशक्ति समिति शहपुरा में सदस्यों द्वारा शहपुरा से मालपुर के नर्मदा तट तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई इस दौरान स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी सहित समिति के सदस्यों द्वारा सुबह करीब 10 बजे विशाल चुनरी 25 किमी पैदल चलकर शाम करीब 5 बजे कन्हैया संगम पहुँचकर मा नर्मदा को विशाल चुनरी अर्पित किया।


