प्रदेश
“सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में 60 वर्ष आयु के बुजुर्गों को लगाया जा रहा है कोरोना वैक्सीन”

अजय जैन लोकविचार करंजिया:- मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार से 60 वर्ष की आयु से अधिक वाले व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। परिसर में स्थापित की गई थी व क्लीनिक में ही करोड़ों वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोग सीवर क्लीनिक में वैक्सीन लगवाने धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं गुरुवार की दोपहर तक 13 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु अधिक उम्र के व्यक्तियों को अपना आधार कार्ड पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र को साथ में ले जाकर ले जाना फीवर क्लीनिक मे ही ऑपरेटर के द्वारे तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवाई जा सकती है । 60 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जा रहा है। पहले रोज के 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज फीवर क्लीनिक में ही लगाया जाएगा जिसकी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को प्राप्त हो जाएगी ।
