प्रदेश
चिटफंड कंपनी रोजवैली में जमा राशि को चौकी प्रभारी बिछिया ने करवाया वापस

लोकविचार शहपुरा- थाना अंतर्गत बिछिया चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी कि सूझबूझ से चिटफंड कंपनी रोजवैली में जमा 9500 रुपये वापस करवाया गया है बताया जा रहा है कि क्षेत्र की महिला ओम बाई ने वर्ष 2014 -15 में रोजवैली नामक कंपनी के एजेंट को 9500 रुपये जमा किया था उंसके बाद उसे राशि वापस नही मिल पा रही थी जिसकी सूचना उपरोक्त महिला ने पुलिस चौकी बिछिया में दिया था उंसके बाद चौकी प्रभारी ने एजेंट को ट्रेस करके महिला का रुपया वापस करवाया,रुपये वापस मिलने पर महिला व उसके परिजन काफी उत्साहित हुए व चौकी प्रभारी को साधुवाद दिया।


