लोकविचार डिण्डोरी- कलेक्टर रत्नाकर झा ने समय-सीमा की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से सभी किसानों को लाभांवित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी यह सुनिष्चित करें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से कोई भी किसान वंचित नहीं होना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियांे के कार्ड बनाये जाएं। उन्होंने मैदानी अमले को सख्त निर्देष दें कि उनके संपर्क आने वाले सभी व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करें। लोगों को आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता बतायें कि आयुष्मान कार्ड धारक को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार