यातायात व्यवस्था सुधारने ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध यातायात प्रभारी ने की कार्यवाही ओवरलोडिंग वाहन ना चलाने एवं लोगों को यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाने की दी गई समझाइश
लोकविचारशहपुरा -जिले में बेतहाशा बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उससे हो रही मौतों में लगाम लगाम लाने हेतु तथा आए दिन टैक्सी संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर थाना शहपुरा क्षेत्र में यातायात प्रभारी डिंडोरी राहुल तिवारी द्वारा अपने स्टाफ आरक्षक रितेश सिंह, आकाश उईके,धनपाल डोंगरे, कृष्ण पाल सिंह, मनमोहन साहू के साथ सोमवार को थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर चालानी कार्रवाई की गई जिसमें 35 वाहनों से 12000रुपए समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही साथ टैक्सी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि ओवरलोडिंग वाहन ना चलाएं एवं लोगों को यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाने आदि की समझाइश दी गई। ज्ञात हो कि डिंडोरी जिले के पुलिस कप्तान द्वारा ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटनाओं में कमी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य मे समस्त थाना,चौकी प्रभारियो को सख्त हिदायत दी गई है कि बाजार हाट वाले दिनों पर वाहन चेकिंग लगाई जाए तथा टैक्सी संचालकों व बस संचालकों को यदि वे परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोडिंग करते हैं तो उन पर चलानी कार्रवाई की जाए।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार