लोकविचार शहपुरा-बुधवार को शहपुरा अधिवक्ता संघ के द्वारा तहसील कार्यालय शहपुरा पहुंचकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।तहसील अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष दयाराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को जबलपुर जिले के सिहोरा में न्यायालय परिसर के बाहर दो हमलावरों ने युवा अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को गोली मार दी। जिससे अधिवक्ता को गंभीर चोटे आई और अधिवक्ता जीवन और मृत्यु से वर्तमान में संघर्ष कर रहा है। इसके विरोध में सभी अधिवक्ता एकजुट होकर हमलावरों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग के साथ इस घटना की घोर निंदा करते करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार से यह मांग करते हैं कि जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए शासन प्रशासन को कई बार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की गई लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस संबंध में राज्यपाल को दिए ज्ञापन में कहा गया कि जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार