काशी अग्रवाल लोकविचार शहपुरा एक वर्ष से अधिक समय से कोरोना संक्रमण के चलते सबसे ज़्यादा शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है,पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के विद्यालय लंबे समय से बंद है जिसके कारण बच्चो की शिक्षा पर गहरा दुष्प्रभाव प्रभाव पड़ रहा है परंतु शाषन, प्रशाशन द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालय खोलने हेतु विचार नही किया जा रहा जिस कारण 3अप्रैल को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से शिक्षा बचाओ यात्रा प्रारंभ हुई है रविवार को यात्रा का पड़ाव शहपुरा रहा जंहा पर यात्रा के सदस्यों,स्थानीय विद्यालय संचालकों,अभिभावकों, समाजसेवियों की उपस्थिति मैं सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि शासन को बच्चों के हित मे पहली से आठन्वी तक कि क्लास प्रारम्भ करनी चाहिए,यह यात्रा प्रदेश के 34 जिलों से होकत गुजरेगी । यात्रा के शहपुरा पहुंचने के दौरान यात्रा के संयोजक मोहन नागवानी ने कहा कि विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है शाशन को कोरोना संक्रमण के दौरान संक्रमण राहित इलाको मैं पहली से आठन्वी तक कि अध्ययन व्यवस्था प्रारम्भ करने का अधिकार जिले के कलेक्टर को देना चाहिए उन्होंने कहा कि जब कोरोना संक्रमण काल मे चुनाव हो सकते है,चुनावी सभाए सहित अन्य आयोजन हो सकते है तो क्या पहली से आठन्वी तक कि क्लासे क्यों नही प्रारम्भ हो सकती बरहाल रविवार को उक्त यात्रा शहपुरा से होते हुए अगले जिले उमरिया की ओर निकल गई शहपुरा मैं यात्रा के साथ यात्रा संयोजक मोहन नागवानी,जुगल मिश्रा,राजमणी सह यात्रा प्रभारी,एलपी झारिया,विनोद ठाकुर,राजेश पांडेय, अजय सिंह,डी एन श्रीवास्तव सहित स्थानीय अभिभावक,समाजसेवी उपस्थित रहे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार