डिण्डौरी- जिले में लगातार बढ रहे कोरोना पाजिटिव मामलों के बाद क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटी की बैठक मंगलवार को आहूत की गई सोमवार को कुल 118 मामले पाजिटिव आने के बाद निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने के लिये सात दिवस का कोरोना कर्फयू अनिवार्य हो गया है बुधवार की रात आठ बजे से सात दिवस तक जिला मुख्यालय सहित शहपुरा व अन्य चिन्हित इलाकों में सात दिवस के लिये बाजार बंद किया जाये इस दौरान आवश्यक दुकानें व सेवायें जारी रहेंगी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के शुक्ला को इस संबंध में मुनादी करने के निर्देश दिये। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि फल, सब्जियों की चिन्हित दुकाने वार्डवार भ्रमण करेंगी और निर्धारित दर पर सामग्री की आपूर्ति करेंगी। कलेक्टर ने बताया कि अब हाट बाजारों में भी लोगों में जागरूकता आ रही है उनके भ्रमण के दौरान उन्होंने हाट बाजारों में देखा कि अधिकांश ग्रामीण मास्क का उपयोग कर रहे है या अपना मुंह गमछे से ढंक रहे हैं उन्होंने सभी से अपील की है कि मास्क का उपयोग निरंतर जारी रखें मास्क के बगैर किसी से बात नहीं करें। घर से निकलते ही मास्क अपने मुंह पर लगा रखें जिससे संक्रमण से बचा जा सके।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार