प्रदेश

ग्रामीणों ने लगाया आरोप -वैक्सीन लगने के बाद देर रात अचानक हुई भोला की मौत,प्रशासन मौत की वजह जानने करा रहा शव का पीएम

लोक विचार शहपुरा


डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा जनपद के मटका पंचायत के पोषक ग्राम कौड़ीया मैं स्वास्थय विभाग के द्वारा मंगलवार को अभियान चलाते हुए वैक्सीनेशन का काम किया गया था ।जिसमे करीब 20 ग्रामीणों को कोरोना वेक्सीन का टीका लगा था,जानकारी के मुताबिक कल मंगलवार को भोला सिंह मरावी को भी वैक्सीन लगाया गया था लेकिन देर रात भोला सिंह की मौत हो गई परिजनों ने अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां कर ली थी लेकिन ग्रामीणों ने वैक्सीन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी उनका कहना था कि वेक्सीन लगने के बाद भोला की मौत हुई है वंही भोला के अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को रीतिरिवाज के तहत बुधवार को श्मशान घाट ले गए थे परंतु कुछ ग्रामीणों के विरोध के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर प्रशासनिक अमला की टीम पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी पीएम के लिए शव को शहपुरा ला पीएम हेतु जबलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button