प्रदेश

टीएमसी नेता पर कार्रवाई की मांग, जिला भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा ,टीएमसी नेता ने अनुसूचित जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

लोकविचार डिंडौरी

डिण्डोरी – भाजपा डिण्डोरी ने आज कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौप पश्चिम बंगाल की टीएमसी नेता सुजाता मंडल खान द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को भिखारी कहकर संबोधित किया जो संविधान के अनुच्छेद 46 का उल्लंघन है साथ ही आईपीसी के प्रावधानों का भी उल्लंघन है । इस संबंध में चुनाव आयोग व अनुसूचित जाति आयोग को भी शिकायत ज्ञापन दिया गया । भाजपा ने टीएमसी ने सुजाता मंडल खान के बयान पर कार्रवाई की मांग की है।जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में अशोक अवधिया, महेश पराशर, राजेन्द्र पाठक, मनीष नायक, महेश धुमकेती, आशीष वैश्य, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने ज्ञापन सौपा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button