प्रदेश

अम्बेडकर जयंती पर हुआ तिराहे का नामकरण

लोकविचार बजाग
भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती बजाग में शांती पूर्ण तरीके कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए मनाई गई । इस अवसर पर बजाग के पड़रिया डोंगरी तिराहे का नामकरण भी बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव पड़रिया डोंगरी पंचायत द्वारा पास कर अनुमोदन हेतु माननीय कलेक्टर महोदय की ओर प्रेषित किया गया। इससे पहले जिला काँग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भागवत ठाकुर एवं लोकेश पटेरिया के सहयोग से पड़रिया तिराहे में कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए दर्जनों अंबेडकर साहब के अनुयाई एवं जन समुदाय ने माल्यार्पण कर और तिलक बन्दन कर तथा तिराहे का नाम डॉक्टर अम्बेडकर तिराहा रखे जाने का प्रस्ताव पास होने की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई। इस अवसर पर दीपचंद पूषाम, मानिक मरावी,ओमप्रकाश रैदास, राजेश मरावी, सुमरिन धुर्वे, सुरेश मरावी, भुनेश्वर सोनी, पवन विश्वकर्मा, पप्पू पांडे, सचिन नंदा, अंकित ठाकुर, अमित भदौरिया, जय सिंह रैदास, रामेश्वर नंदा, छोटू नंदा, दिगम्बर पाठक समेत दर्जनों अंबेडकर साहब के प्रसंसक उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button