प्रदेश
कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की होम आइसोलेशन में मौत

लोकविचार टीम

कोरोना महामारी अब अति गंभीर होती जा रही है, पीड़ितों को अधिक सतर्कता की आवश्यकता है, क्योंकि अब कोरोना समय नही दे रहा है शरीर के अंदर संक्रमण धीरे धीरे फैल रहा है ताजा मामल के बाद कोरोना को अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। मामला शहपुरा का है जहाँ एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें किसी तरह की शारीरिक समस्या नही थी।
शहपुरा में कुछ दिनों पहले वृध्द को संक्रमण की पुष्टि हुई थी और संक्रमण की पुष्टि के बाद वह होम आइसोलेट हो गए, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में वह सभी निर्देशों का पालन करते रहे किसी तरह की शारीरिक परेशानी नही थी अचानक संक्रमण बढ़ा और वह शांत हो गए जिनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।