लोकविचार टीम गोरखपुर। जिले में संचालित तेजस्विनी कार्यक्रम अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूह सदस्यों के द्वारा श्री यशवंत सोनवानी -राज्य समन्वयक कंजर्वेशन आफ ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर कार्यक्रम डिंडौरी (तेजस्विनी ) के मार्गदर्शन में एवं श्री ईश्वर प्रसाद -परियोजना समन्वयक गोरखपुर के नेतृत्व में कोरोना वायरस से बचाव एवं सतर्क रहने हेतु गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाया हैं । अभियान में प्रमुख रूप से कोरोना की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना दीवार लेखन ,मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंस,का पालन सैनिटाइजर का उपयोग करने हेतु प्रेरित करना हैं इसके साथ ही कोरोना की वैक्सीन तथा कोरोना की जांच के संबंध में चौपाल लगाकर बताना जैसे कार्य किए जा रहें हैं । परियोजना समन्वयक ईश्वर प्रसाद साहू ने जानकारी में बताया कि पिछले वर्ष भी जब कोविड 19 की शुरूआत हुई थी और जब संक्रमण तेजी से फैल रहा था तब हमारे समूह के सदस्यों ने एकजुट होकर मास्क बांटने दीवार लेखन सोशल डिस्टेंस आदि के कार्यों को जिम्मेदारी से पूर्ण किया हैं ।और आज पुनः जब कोरोना की वजह से खराब स्थिति बन रहीं हैं तो फिर समूह के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मन बनाकर काम करना शुरू कर दिया हैं वर्तमान में समूह के सदस्य अलग अलग गांवों में दीवार लेखन के कार्य में लगें हैं।गांव गांव जगा रहें अलग – परियोजना समन्वयक ईश्वर प्रसाद साहू ने जानकारी में बताया कि तेजस्विनी समूह के सदस्य जागरूकता अभियान को सफल बनाने पूरी तन्मयता से लगें हैं चाहें वो बैगाचक के गांव हो या फिर वनांचल क्षेत्र गांव गांव कोरोना वायरस से बचाव हेतु अलख जगा रहें हैं लखनपुर , लालपुर ,चंदना, मोहतरा ,जामपानी ठाढ़पथरा ,पाढ़पुर खारीडीह आदि गांवों में दीवार लेखन कार्य प्रगति पर हैं साहू ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता क्षेत्रीय भाषा एवं आम बोलचाल की भाषा में भी दीवार लेखन के साथ साथ टीकाकरण कराने हेतु तथा कोरोना जांच के लिए प्रेरित कर रहें हैं कठिन अनुभव आ रहें हैं -परियोजना समन्वयक ने बताया कि कोरोनावायरस ने एक बार फिर तबाही मचाई हैं ऐसे में तेजस्विनी कार्यकर्ताओं ने पूर्व के वर्ष की तरह इस बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरकर मोर्चा संभाला हैं वे जागरूकता अभियान के तहत कोरोना से बचाव कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकने तथा रोकथाम जैसे विषयों को नारा बनाकर दीवार लेखन कर रहें हैंइस दरमियान वो ग्रामीणों को समझाइश भी दे रहें हैं कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें घर पर भी हैं तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोरोना का वर्तमान का दौर काफी खतरनाक हैं इसलिए लापरवाही न करें जीवन की रक्षा सबसे जरूरी हैं जीवन बच गया तो सारे सुख वैभव का उपयोग कर पाएंगे। जबकि इस तरह के कार्यक्रम के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ कठिन अनुभव भी सामने आ रहें हैं बावजूद इसके कार्यकता अपने काम को सफल बनाने में लगें हैं।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार