प्रदेश

पुलिस के नाम से जारी कविता शोशल मीडिया मैं हो रही वायरल,पुलिस ने कहा शरारती तत्वों की है हरकत

लोकविचार शहपुरा-पुलिस के नाम से जारी कविता शोसल मीडिया मैं हो रही वायरल। कोरोना काल मे एक ओर जहां पुलिस दिन रात एक कर संक्रमण की चैन तोड़ने में जुटी है वहीं इस दौर में भी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस के नाम से एक कविता वायरल की हुई है हालांकि इस कविता को शहपुरा पुलिस की तरफ से जारी संदेश बताते हुए इसे वायरल किया जा रहा है भले ही इस संदेश से पुलिस का कोई लेना देना नही है इस पूरी कविता रूपी संदेश में कोरोना काल मे कहीं भी निकलने पर पुलिस द्वारा सख्ती के संदेश है।
इससे पहले भी प्रदेश के अन्य शहरों से इस तरह की कविताएं जारी की गई थी भले ही कोरोना कर्फ्यू के दौरान इतनी सख्ती नही है बावजूद इस कविता रूपी संदेश के माध्यम से लोगों में अनावश्यक भय पैदा किया जा रहा है । माहौल में तनाव लाने वाली इस कविता को खूब वायरल किया जा रहा है जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नही है।मामले मे थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने कहा कि इस तरह की कोई कविता पुलिस द्वारा जारी नही की गई है कुछ शरारती तत्वों के द्वारा की गई हरकत है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button