प्रदेश

कोरोना की रोकथाम के लिए आयुष विभाग द्वारा बाटी गई दवाइयां

लोकविचार समनापुर

समनापुर- जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार आज समनापुर मुख्यालय में अमरपुर भाखा शासकीय आयुर्वेद औषधालय के आयुष विभाग की महिला प्रभारी अधिकारी शोभा दुबे द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एलबम 30 का वितरण पुलिस बल एवं ग्रामीणों को किया जा रहा हैं

प्रभारी अधिकारी शोभा दुबे के द्वारा बताया गया कि उपरोक्त दवाएं इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं, जिससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलती हैं। दवाइयां बांटते समय सभी को मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया।दवाईयों का वितरण निरंतर सभी गांवों में किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज कर दी गई हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button