प्रदेश

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु दिया जा रहा प्रशिक्षण…

लोकविचार डिण्डोरी-भारत शासन व राज्य शासन के निर्देशन स्व सहायता समूहों के द्वारा स्वयं सहायता समूहों व ग्राम जनों को कोरोना वायरस से बचाब पर पर प्रशिक्षण दिया जाना है जिसके पालन में तेजस्विनी मेकलसुता महासंघ गोरखपुर अंतर्गत सम्मलित ग्रामों में इन दिनों कोरोना वायरस से बचाव पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सर्व प्रथम संघ द्वारा बैगाचक ग्रामों को कवर किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस को लेकर ग्राम जनों को जागरूक किया जा सकें । प्रशिक्षण में मूल्यतः कोविड-19 करोना से बचाव लक्षण जांच एवं उपचार सोशल डिस्टेंसिंग हाथ साबुन से धोना अनावश्यक कहीं बाहर घूमने ना जाना मास्क लगाने की आवश्यकता काढ़ा बनाकर पीने जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जा रहा है।इसी कड़ी में जब परियोजना समन्वयक ईश्वर प्रसाद साहू से बात किया गया तो बताया गया कि जिले से कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं राज्य समन्वयक श्री यशवंत सोनवानी के मार्गदर्शन में जिले के सभी संघो मे जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण, मास्क वितरण,दीवाल लेकन का कार्य किया जा रहा है जिला समन्यवक निरंजन महोरे महोदय के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया गया कि राज्य व जिला प्रशासन के मंशानुरूप कोरोना से बचाव हेतु 5 सूत्रों के बारे में निम्न जानकारी ग्रामजनों को दिया जाना है -: इनमें पहला सूत्र है घर से बाहर निकलते समय और काम पर जाने के दौरान अपने मुंह और नाक को मास्क, दुपट्टे या साफ कपड़े से ढक कर रखे। एक मीटर की दूरी बनाये रखे, गले ना लगाए और न ही हाथ मिलाए। तीसरा सूत्र है कम से कम बीस सेकण्ड के लिए अपने हाथ बार-बार धोए। सार्वजनिक स्थान पर ना थूके। अपनी आंखों, नाक और मुंह को ना छुएं। चोथा सूत्र है गर्म पानी पिये, पोष्टिक खाना खाएं, अपने भोजन में अदरक , हल्दी, तुलसी, जीरा, दालचीनी शामिल करे। इसके अलावा पांचवा सूत्र ये महिलाएं लोगों को बताएंगी कि यदि किसी को बअुखार,सूखी खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखते है तो चिकित्सीय परामर्श लें। आंगे ईश्वर प्रसाद साहू के द्वारा जानकारी में लाया गया कि कुछ स्टॉफ के द्वारा कोरोना वायरस के चित्र तिराहे चौराहे में बना कर भी जन जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है, जिसमें हमारे संघ के सभी कृषि सहायक सुनीता बैगा, बालमुकुंद बघेल , विजय धुर्वे , भागवती मरावी व समस्त कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं साथ ही ग्राम जनों को जागरूक करने में लगे हुए हैं

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button