डिंडोरी के अध्यक्ष मुरली मनोहर पाराशर के द्वारा एसडीओपी को सौंपा गया ज्ञापन
डिंडोरी। समाजसेवी व शिवसेना मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष ठाडेश्वर महावर के विरुद्ध जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी में पुलिस प्रशासन द्वारा मामला कायम किया गया हैं, जोकि राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण दर्ज किया गया है, शिवसैनिक ने आरोप लगाया है कि यह कार्यवाही एकतरफा एवं राजनैतिक दबाव एवं षडयंत्र पूर्वक की गई है और उन पर झूठा मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है जबकि वास्तविक घटनाक्रम यह है कि रामपुर में उनके निवास स्थान के समीप किसी विषय पर दो पक्षों कि स्थानीय लोगों में विवाद हो रहा था, वह हो रहे विवाद को सुलझाने के उद्देश्य शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठाड़ेश्वर महावर जी वहां पर पहुंचे, परंतु इसी बीच विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की होने लगी जिसमें बीच बचाव करते हुए महावर जी गिरकर अचेत हो गए जिससे उनके सिर पर गंभीर रुप से चोटें आई साथ ही विवाद कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को भी चोट है जिसमें एक पक्ष शुभम पारेख और पिता सुरेश थे। गौरतलब है कि उक्त घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर एक पक्ष की तरफ से जिसमें शुभम पारेख तथा सुरेश पारेख जिनसे वास्तविक विवाद हो रहा था उन पर कोई कार्यवाही ना करते हुए राजनैतिक जलन व दबाव बनाकर बीच-बचाव करने वाले थाडेश्वर महावर तथा उनके परिजनों के विरुद्ध दोषपूर्ण FIR दर्ज कराई गई जो कि नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है तथा संदेह के दायरे में है आता है। शिवसैनिक ने जनहित में आग्रह किया है कि थाना प्रभारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा राजनीतिक दबाव में आकर की गई दोषपूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध एक एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावे । अन्यथा इस एकतरफा कार्यवाही को लेकर मध्य प्रदेश शिवसैनिकों में काफी रोष व्याप्त है कार्यवाही ना करने की दशा में शिवसैनिक उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ,जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। मामले की एसआईटी से उच्च स्तरीय जाँच कराने की मांग को लेकर शिव सेना जिला इकाई डिंडोरी के अध्यक्ष मुरली मनोहर पाराशर के द्वारा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार