प्रमुख बातें- विधायक निधि से दस लाख की राशि जारी करने कलेक्टर को लिखा पत्र विधानसभा क्षेत्र अन्तगर्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे होगी व्यवस्था कोरोना सक्रमण काल मे उक्त सुविधाओ का मरीजो को मिल सकेगा फायदा विधायक ने कहा जरूरत पडी तो और भी राशि करेगे जारी
लोकविचार शहपुरा-एक वर्ष से अधिक समय से देश के अन्य हिस्सो की तरह डिण्डौरी जिला भी कोरोना सक्रमण के प्रकोप से परेषान है इस बार आई कोरोना संक्रमण की लहर तो पहले से भी ज्यादा खतरनाक है वैसे भी पहले से ही जिले की स्वास्थ्य सुविधाए सीमित थी वही अब कोरोना महामारी के सकट से निजाद दिलाने की जवाबदारी भी उन्ही सीमित सुविधाओ पर आ पडी,क्षेत्र की सीमित स्वास्थ्य सुविधाओ की स्थिति को देखते हुए गुरूवार को षहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेन्द्र मरावी ने सराहनीय कदम उठाते हुए विधायक निधि वर्ष 2021-22 से दस लाख रूपये की राषि आक्सीजन कंसटे्रटर मषीन व रेमडेसिवीर इन्जेक्षन के लिए जारी करने हेतु कलेक्टर डिण्डौरी को पत्र लिखा है। जानकारी अनुसार उक्त दस लाख की राषि से विधानसभा क्षेत्र के अन्तगर्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुरा हेतु चार लाख,मेहदवानी,विक्रमपुर एव अमरपुर के लिए दो दो लाख रूपये की राषि प्रदान की जावेगी उक्त राषि से सम्बधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे वर्तमान मे कोरोना सक्रमण से बचाव हेतु सबसे ज्यादा आवष्यक आक्सीजन कंसटे्रटर मषीन व रेमडेसिवीर इन्जेक्षन की व्यवस्था की जावेगी। क्षेत्र का हित सर्वोपरि-भूपेन्द्र मरावी विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आक्सीजन कंसटे्रटर मषीन व रेमडेसिवीर इन्जेक्षन के लिए राषि जारी करने हेतु कलेक्टर को पत्र लिखने के बाद विधायक भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि सकट की घडी मे क्षेत्र हित सर्वोपरि है सकट की इस घडी मे क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूं,क्षेत्र की जनता के हितों मे किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी आवष्यकता पडने पर और भी राषि विधायक निधि से उपलब्ध करवाई जावेगी इसके अलावा उन्होने कहा कि कोरोना सक्रमण की यह दूसरी लहर और भी ज्यादा खतरनाक है इससे बचने का यही उपाय है कि मास्क लगाये,निष्चित दूरी बनाये रहे तथा अनावष्यक घर से बाहर न निकले,कोरोना सक्रमण से बचाव के लिए जारी गाईड लाईन का पालन करे।
इनका कहना है– कोरोना सक्रमण की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है विधानसभा क्षेत्र अन्तगर्त सामुदायिक स्वास्थय केन्दो मे कोरोना सक्रमण के मरीजो को बेहतर उपचार मिल सके इस हेतु विधायक निधि से दस लाख रू की राषि जारी करने कलेक्टर को पत्र लिखा गया है उक्त राषि से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन,रेमडेसिवीर इंजेक्षन की व्यवस्था की जावेगा।भूपेन्द्र मरावी विधायक शहपुरा
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार