डिण्डोरी: भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने अपने निवास स्थान पर गरीब, मजदूर, असहाय परिवारों को इस कोरोना के संकटकाल में चावल, दाल आदि सामग्री वितरित किया और बताया कि कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इस समय हम सबको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।शासन द्वारा जो नियम बनाए जा रहे है हमें उसका पूरी तरह पालन करना होगा साथ ही प्रशासन को भी इस महामारी के समय सहयोग करना होगा। इसके लिए जब तक लॉकडाउन है तब तक बिना किसी जरूरी कारण के बिना घर से न निकले, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करें । कपूर, लोंग और अजवाइन को पीसकर पोटली बनाकर जेब में रखें और उसकी सुंगध लें, पानी में आधी चम्मच हल्दी डालकर उबालें और एक गिलास प्रतिदिन सुबह-शाम पियें, गर्म दूध में भी काली मिर्च और हल्दी मिलाकर शाम को सोते समय पी सकते हैं। 45 वर्ष से अधिक के सभी लोग कोरोना वैक्सीन जरूर लगवायें । प्रधानमंत्री मोदी जी ने आगामी 5 मई से 18 वर्ष से अधिक वालों को कोरोनॉ टीका लगवाने की तिथि निर्धारित की है, ऐसे लोग टीका जरूर लगवायें।किसी भी प्रकार की गलत अफवाओं से बचें और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी सतर्क रहें। इस संकट के समय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन-2 कार्यक्रम के तहत घर मे ही रहकार मेरा बूथ, मेरा गांव, मेरा मोहल्ला कोरोनॉ मुक्त अभियान चलाकर लोगों को सतर्क करने का निर्देश दिया है। प्रदेश के लगनशील यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन माह का राशन निःशुल्क वितरण करने का निर्णय लिये है ताकि भीड़ न हो और सभी को राशन मुहैया कराई जा सके।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार