प्रदेश

कोरोना को हराने जन अभियान परिषद के वालेंटियर्स कर रहे तैयारी,ग्रामीणों को कर रहे जन जागरुक।

लोकविचार शहपुरा


विकास खंड शहपुरा मे कोरोना वालेंटियर अभियान अंतर्गत लोगो को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा टीकाकरण कराने के विषय मे जन अभियान परिषद के वालेंटियर अब घर घर जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जांच मे सहयोग कर रहे है साथ ही 18 वर्ष से अधिक के लोगो टीकाकरण हेतु प्रेरित कर रहे है इसी तारतम्य मे आज ब्लॉक शहपुरा ग्राम बस्तरा में सेक्टर बैठक कर कोरोना वॉलेंटियर के प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई।जिसमे ग्राम में अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण करवाने हेतु घर सम्पर्क करने पर चर्चा की गई।इस दौरान किट वितरण कर,वालेंटियर्स के साथ ग्राम में मास्क वितरित किये और टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। इनका मिल रहा सहयोग- इस दौरान जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक समन्वयक डॉ. निलेश्वरी वैश्य और पंजीकृत वालेंटियर्स गजराज सिंह,खेरसिंह, विनोद,अनिल,अशोक विश्वकर्मा,लेख सिंह परस्ते,अनिल वरकड़े,सुनीता बाई, कृष्णा बाई, प्रयाग सिंह वरकड़े,सहदेव सिंह परस्ते उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button