प्रदेश

जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगाव में आयोजित हुआ कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम

लोकविचार शहपुरा

शहपुरा- रविवार को डिंडोरी जिले के शहपुरा विकासखंड में मानव कल्याण के लिए अग्रसर संस्था जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगाव द्वारा वैश्विक महामारी कोविड19 की सुरक्षा व रोकथाम का एक मात्र कवच कोविड वैक्सीन जो कि हमारे भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है।उक्त वैक्सीन का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ- चढ कर हिस्सा लिया ।इस दौरान नर्मदा परिक्रमा कर रहे म.प्र. लोकसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन श्री भास्कर चोबें जी एवम् उनके साथियों ने कोवीड रेपिड टेस्ट के पश्चात टीकाकरण करवाया साथ ही ग्राम बरगांव के 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों ने कोवीशिल्ड वैक्सीन आवश्यकतानुसार प्रथम एवम् अंतिम डोज का टीकाकरण लिया एवम् भारतीय वैक्सीन के प्रति अपना विश्वास जताया। इस टीकाकरण कार्यक्रम में जनजातीय कल्याण केन्द्र के अध्यक्ष श्री एम. एल. साहू सहसचिव आर. एस. साहू पंडित वीरेंद्र तिवारी श्री रविकांत जी प्रबंधक श्री जाम सिंह जी जनजातीय कार्य विभाग से सहायक आयुक्त डॉ संतोष शुक्ला अधीक्षक कृष्ण कुमार सोनी एवम् स्वास्थ्य विभाग से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी श्री डॉ सतेंद्र परस्ते डॉ राजीव साहू डॉ प्रभात अवधिया डॉ आनंद पाठक सुपरवाइजर आर. एन. साहू एमपीडब्ल्यू लखन साहू अखिलेश वनवासी एएनएमलक्ष्मी कुलस्ते मंजुलता साहू आशा सहयोगी वर्षा मिश्रा जयवती साहू नीलम तिवारी उपस्थित रहें। केन्द्र के प्रबंधक श सिंह ने टीकाकरण कार्यक्रम के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सहयोगियों के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया टीकाकृत नागरिकों की उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की एवम् क्षेत्र के नागरिकों से अपना टीकाकरण अवश्य कराए ऐसी विनम्र अपील की।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button