प्रदेश
शाहपुर के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई,चालक की मौत

लोकविचार शाहपुर

डिंडोरी से लगे हुए ग्राम शाहपुर के समीप तड़के सुबह 6:00 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें बताया जा रहा है कि चालक चैन सिंह निवासी सुखार डिंडोरी घटनास्थल पर ही मृत हो गया, तथा साथ में बैठे देवेंद्र सिंह को गंभीर स्थिति में जबलपुर रेफर किया गया , बताया जा रहा है, कि गाड़ी मालिक का नाम भान सिंह पट्टा निवासी चुरिया नयगांव है, गाड़ी की स्थिति जर्जर हो चुकी है, मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी विजय सिंह , एएसआई अनिल पटेल मुरारीलाल धुर्वे आरक्षक राजकुमार उपस्थित होकर स्थिति का जायजा ले लिया गया है।
