प्रदेश

जागरूकता बैठक का आयोजन कर कोरोना रोकथाम के उपायों की दी जानकारी

लोकविचारआपका,विश्वास हमारा साथ9893676527, 7566178324

डिण्डौरी। मैं कोरोना वालेंटियर अभियान में आज ब्लॉक समनापुर के ग्राम प्रेमपुर रैयत में जागरूकता बैठक की गई जिसमें कोरोना की रोकथाम हेतु जागरूकता उपायों पर जानकारी दी। ग्रामीणों की समझाया गया कि जो टीकाकरण किया जा रहा है वह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है,बैठक में वालेंटियर दीपक वरमे जिन्हें कोरोना का टीका लग चुका उन्होंने भी बताया कि मुझे कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग गए है इससे कोई हानि नही है, गांव गांव में इसको लेकर गलत जानकारी दी जा रही है,आप सब भी टिका लगवाए हमारी जागरूकता से ही कोरोना को हरा सकते है। बैठक में आये ग्रामीणों को मास्क वितरण किया गया। वहीं कोविड केयर सेंटर से जो लोग ठीक होकर घर आ चुके है उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य पर बातचीत की। जिसमे भरत लाल ठाकुर छिंदगाव निवासी,शुभांगी उसराठे, साक्षी उसराठे समनापुर ने बताया कि कोविड केअर सेंटर पर निर्धारित समयानुसार सारी व्यवस्थाएं बनी हुई है। और स्वास्थ्य विभाग कि टीम द्वारा बराबर चेकअप किया जाता था। इस दौरान जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मंजुलता राव,कोरोना वालेंटियर दीपक वरमे, भारत सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button