डिण्डौरी। जिले में 01 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में निःषुल्क टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीकाकरण के लिए आवष्यक तैयारियां प्रारंभ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ रमेष मरावी ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। वैक्सीन कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम करती है। सभी व्यक्तियों को टीका अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ आर.के.डोंगरे ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के नागरिकों का टीकाकरण आॅनलाइन पंजीयन के आधार पर ही किया जावेगा। 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के नागरिक कोविन पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण करवा सकते हैं। पंजीयन के लिये उक्त लिंक पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। आपके मोबाइल पर आये ओटीपी को इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा। आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी मैसेज आएगा, इसे 180 सेकेण्ड के अंदर डालना होगा, सबमिट करते ही नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपनी डिटेल भरनी है। कोई एक विकल्प चुनकर आईडी नंबर डालना है, फिर नाम, जेंडर और जन्मतिथि भरनी होगी। इसके बाद नजदीकी कोविड वैक्सीनेषन सेंटर चुनने का विकल्प आएगा, सेंटर चुनने के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार उपलब्ध स्टाॅल चुन सकते हैं। आपका नंबर आने पर आप वैक्सीन लगवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी लोगों से अपील की है कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाएं और सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण अनिवार्य रूप से लगवाएं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण में 27 अप्रैल 2021 तक कुल 71474 डोज लगाये गये हैं जिसमें से 62306 प्रथम डोज एवं 9168 द्वितीय डोज लगाया गया है। कलेक्टर रत्नाकर झा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी लोगों से अपील की है कि कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क लगावें एवं सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य जीवन के लिये अपना टीकाकरण अनिवार्य रूप से करावें।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार