लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सेवा भाव से काम करें: मंत्री डाॅ अरविंद सिंह भदौरिया , सर्किट हाउस डिंडौरी में ’’सेवा ही संगठन’’ की टीम से की चर्चा

लोकविचार-आपका विश्वास, हमारा साथ। 9893676527,7566178324
डिण्डौरी। प्रदेष शासन के मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सेवा भाव से काम करें, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को समझाईस दें, डोर-टू-डोर संपर्क करें। बुखार, सर्दी और खांसी से पीडित व्यक्तियों का उपचार करें, जिससे कोरोना संक्रमण की इस महामारी को रोका जा सके। प्रदेष शासन के मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया रविवार को सर्किट हाउस डिंडौरी में ’’सेवा ही संगठन’’ टीम के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जनपद पंचायत डिंडौरी उपाध्यक्ष सुषील राय, जयसिंह मरावी, प्रभात जैन सहित सेवा ही संगठन के सदस्य मौजूद थे।
मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की महामारी को रोकने के लिए प्रदेष सरकार के पास आॅक्सीजन, दवाईयां, कोरोना किट, आॅक्सोमीटर, थर्मल स्कैनर और मरीजों के लिए बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था है। कोरोना संक्रमण से पीडित व्यक्तियों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बनाये गए हैं। कोविड केयर सेंटर में आवष्यक सुविधाएं सुनिष्चित की गई है। कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिए हमेषा चिकित्सकों के दल को तैनात रखा गया है। जिससे कोरोना संक्रमण से पीडित व्यक्ति को कठिनाई न हो और उसका उपचार हो सके।
मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया ने कोरोना संक्रमण से होम क्वारंटाईन मरीजों पर भी निगरानी रखने के निर्देष दिए हैं। होम क्वारंटाईन व्यक्तियों के स्वास्थ्य सुधार के बारे में रोजाना जानकारी लेने को कहा। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाईन व्यक्ति को शासन द्वारा जारी आदेषों का पालन करना होगा। मंत्री डाॅ0 भदौरिया ने ’’सेवा ही संगठन’’ टीम के सदस्यों को कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को संदेष दें। उन्हें हमेषा मास्क पहननें के लिए कहें, सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें तथा हाथों को नियमित रूप से धुलने की सलाह दें। दीवार लेखन तथा विभिन्न संदेषों के माध्यम से लोगों में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता लाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाईस दें कि घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें।
मंत्री डाॅ0 अरविंद सिंह भदौरिया ने सर्दी, खांसी और बुखार से पीडित व्यक्तियों का तत्काल स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच कराने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित व्यक्त्यिों के स्वस्थ्य होने पर उनके संदेष सोषल मीडिया में प्रचारित करें। जिससे कोरोना वायरस के प्रति लोगो में डर न फैले और उनका आत्म विष्वास बढे। उन्होंने कहा कि जिले मंे बाहर से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य का नियमित रूप से परीक्षण करें और उन पर निगरानी भी रखी जाए। मंत्री डाॅ0 भदौरिया ने कहा कि प्रदेष में को-वैक्सीन का टीकाकरण का कार्य प्रारंभ है। सभी व्यक्ति को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं, को-वैक्सीन का टीका पूर्णतः सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए सामाजिक संस्थान और समाज सेवकों की सहभागिता सुनिष्चित की गई है। उन्होंने ’’सेवा ही संगठन’’ टीम के द्वारा किये जा रहे कार्याें की प्रषंसा की।

