बामुश्किल 6दिन मैं एक बार मिल पा रहा पानी,परेशान है ग्रामीण
लोकविचार–आपका विश्वास ,हमारा साथ9893676527,7566178324
जपं शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया मैं इन दिनों कोरोना संक्रमण का प्रकोप है वंही दूसरी ओर कस्बा निवासी दोहरे संकट से गुजर रहे है कहने को तो बिछिया मैं आम लोगो को पेय जल उपलब्ध करवाने हेतु पूर्व मैं लाखो रुपए खर्च कर नल जल योजनाएं बनाई गई परंतु वर्तमान मे वे सभी योजनाए फेल नजर आ रही है जिस कारण बिछिया के नागरिकों को 6दिन मैं एक बार मुश्किल से पानी मिल पा रहा है वंही पेय जल की नियमित आपूर्ति को लेकर पंचायत के सचिव ने हाथ खड़े कर दिए है मामले मे जनपद के जिमेदारो को जानकारी तो है परंतु नियमित पेय जल सप्लाई को लेकर वे भी गंभीर नजर नही आ रहे जिस कारण बिछिया के नागरिकों ने कलेक्टर डिण्डोरी से नियमित जल सप्लाई की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार