लोकविचार–आपका विश्वास हमारा साथ9893676527, 7566178324
विद्युत विभाग मैं अस्थायी तौर पर आउटसोर्स पर काम करने वालों को अपना काम सुरक्षित रखने के एवज में देना पड़ रही घूंस, हुई शिकायत शहपुरा-एक ओर कोरोना महामारी ने रोजमर्रा के कामकाजी वर्ग की आर्थिक हालत खस्ता कर दी है उसके बाद अस्थायी तौर पर आउटसोर्स पर काम करने वालों को अपना काम सुरक्षित रखने के एवज में घूस देना पड़ रहा है लंबे समय से विद्युत विभाग में काम कर इन बाह्य कर्मियों को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है पहला कोरोना महामारी से लड़ने का और दूसरा अपने काम को बचाने का। इन बाह्य कर्मियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभाग को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके काम को निरंतर रखने के एवज में 25 से 40 हजार की घूस मांगी जा रही है अप्रेल माह से नए अनुबंध पर आउटसोर्स कम्पनी में ट्रिग ग्रुप ऑफ कम्पनी के नुमाइंदों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। उनके अनुभवों को दरकिनार कर रिश्वत लेकर नई नियुक्ति की जा रही है, वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को कोई नियुक्ति पत्र नही दिया गया है, ओइटसोर्स कर्मी जान हथेली पर रख काम कर रहे हैं महामारी से बचाव के लिये कोई सुरक्षात्मक उपाय नही किये गए।बाह्य कर्मचारी संगठन ने पत्र के माध्यम से उक्त मांग करते हुए 7 मई तक अल्टीमेटम दिया है कि उनका वेतन भुगतान करते हुए शोषण रोका जाए अन्यथा 8 मई से सभी कर्मी कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार