सभी को भोजन उपलब्ध हो यह हमारी प्राथमिकता – पंकज तेकाम


लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ। 9893676527, 7566178324
डिण्डौरी। लगातार कोरोना कर्फ्यू के चलते नगर में एक वर्ग एसा भी है जिसके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है इसके लिये नगर परिषद ने जहां दीनदयाल रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है वहीं ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उनके घर पका या कच्चा भोजन देने की भी व्यवस्था की गई है नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने बताया कि किसी भी नागरिक अथवा परिवार को इस महामारी के दौर में परेशानी नहीं होगी ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहंी है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और उनके लिये भोजन की व्यवस्था की जा रही है, इसके साथ ही जिला चिकित्सालय की पुलिस चैकी में भी रोजाना अतिरिक्त भोजन के पैकेट रखवा दिये जाते हैं ताकि जरूरतमंद जिनके पास भोजन नहीं पहुंच सका है वह यहां से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया है कि ऐसे परिवार या व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भोजन के लिये समस्या नहीं होने दी जावेगी और उनकी जानकारी नगर परिषद अथवा उन्हें व्यक्तिगत तौर पर देकर भोजन की उपलब्धता करा सकते हैं। जिनके पास भी राशन कार्ड हैं उन्हें सरकार द्वारा तीन माह का राशन उचित मूल्य दुकानों से दिया जा रहा है।