लोकविचार-आपका विश्वास, हमारा साथ 9893676527, 7566178324
डिण्डौरी। कोविड महामारी के दौर में जहां कोरोना कर्फयू लगा हुआ है वहीं मेडिकल स्टोर्स को इस छूट से मुक्त रखा गया है लेकिन जिला मुख्यालय में देखा जा रहा है कि मेडिकल स्टोर्स पूरे समय नहीं खुल पा रहे हैं अधिकांश मेडिकल स्टोर्स संचालक दिन में भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर देते हैं इससे मरीजों को परेशानी होती है, शाम को जल्दी मेडिकल स्टोर्स बंद हो जाने के कारण सामान्य दवाओं के लिये भी लोगों को परेशान होना पडता है। नगर में कम से कम दो मेडिकल स्टोर्स को रात्रि में भी सेवा दिये जाने के लिये निर्देश प्रशासन द्वारा दिये जायें। अलग अलग मेडिकल स्टोर्स के दिन निर्धारित कर दिये जायें ताकि रात्रि में भी आवश्यकता पडने पर उनसे सामान्य दवायें ली जा सकें। प्रशासन से जनापेक्षा है कि इस दिशा में ध्यान दिया जाये।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार