अजय जैन करंजिया:- कोरोना महामारी से अपने गाँव, नगर, मोहल्ले की रक्षा हेतु समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स समय समय पर गांव गांव में जन जागरण का कार्य कर रहे है। ग्राम में मास्क वितरण करते हुए ग्राम के नव युवकों को कोरोना से रोकथाम हेतु बचाव के उपाय बताए और उन्हें मास्क वितरण किये । वही उनसे चर्चा की गई कि स्वयं सुरक्षित रहेंगे तो परिवार सुरक्षित होगा और परिवार सुरक्षित तो गांव सुरक्षित होगा । उनसे कोरोना वेक्सिनेशन पर भी चर्चा की गई कि किसी भी प्रकार के गलत प्रचार पर ध्यान नही देना है और कोरोना से बचाव हेतु लगने वाले वैक्सीन को लगवाना है। उक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक समन्वयक भानुप्रताप मरावी ने बताया कि ग्रामीणों को कोरोना वेक्सिनेशन हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी समझाई गई साथ ही कोरोना से बचाव हेतु समाज सुरक्षा की शपथ दिनेश वरक़ड़े नायब तहसीलदार करंजिया के द्वारा दिलवाई गई इस दौरान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर,वालेंटियर नोखेलाल यादव,केशव प्रसाद तिवारी,खिलेश्वर प्रसाद तिवारी,दिलीप टांडिया,रेशमी वनवासी, गौतम प्रसाद पेन्द्रों,केसर मरावी,सन्तर पेन्द्रों,रजनीश वनवासी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट राजेश पनारे,लल्ला यादव ,सुधीर गोहिया उपस्थित रहे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार