प्रदेश

कोरोना से लोगों को बचाना है और खुद की सुरक्षा भी करनी है: प्रमुख सचिव निकुज श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दिए निर्देश

लोकविचार-आपका विश्वास, हमारा साथ 9893676527, 7566178324

डिण्डौरी। प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन एवं जिले के प्रभारी सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण विष्व की सबसे बड़ी महामारी है। हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाना है और खुद की सुरक्षा भी करनी है। सभी अधिकारी इस आपदा से निपटने के लिए समन्वय बनाकर काम करें। प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव निकुंज श्रीवास्तव गुरूवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में कोविड-19 कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी महेष मण्डलोई, सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जंयत देषमुख, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेष मरावी, जिला समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एम.एस. धुर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमति मंजूलता सिंह, सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण एक दूसरे के संपर्क से फैलता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें, सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को सेनेट्राईज करें। हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन को तोडना होगा। पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में कमी लानी होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह दें कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें। कोरोना संक्रमण काल में शादी विवाह के कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। मृत्यु संस्कार के दौरान सीमित व्यक्ति शामिल रहें।
प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को टीका लगाने के लिए पे्ररित करें। लोगों को वैक्सीन का महत्व बताएं कि वैक्सीन कोरोना के प्रति शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से हमारे शरीर की रक्षा होगी। उन्होंने इस अवसर पर होम आईसोलेट व्यक्त्यिों की समीक्षा की। होम आईसोलेट मरीजों को वीडियोकाॅल के माध्यम से जागरूक कर उनका मनोबल बढाने के निर्देष दिए। उन्होंने होम आईसोलेट व्यक्तियों को नियमित रूप से दवाईयां देने के निर्देष दिए। होम आईसोलेट व्यक्ति के द्वारा कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने को कहा।
प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए, रेमडिसीविर इंजेक्षन, आॅक्सीजन, दवाईयां, कोरोना किट और मरीजों के लिए आईसीयू और सामान्य बैड की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आॅक्सीजन सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में रखे जाएं। प्रमुख सचिव श्रीवास्तव नेे किल कोरोना अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर संपर्क कर बुखार, सर्दी और खासी से प्रभावित मरीजों का उपचार करने के निर्देष दिए। डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान मैदानी अमले को सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कोविड केयर सेंटरों में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, सहित सभी आवष्यक सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। जिससे कोविड केयर सेंटर में मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button