प्रदेश

कोरोना कर्फ्यू में लापरवाही से बाज नहीं आ रहें हैं लोग पुलिस ने लगाई फटकार, वाहनो का किया चालान…

लोकविचार-आपका विश्वास, हमारा साथ 9893676527, 7566178324

। गोरखपुर-करंजिया विखं के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर में गुरुवार को चौराहे के नजदीक गाड़ासरई थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम के नेतृत्व में टीआई वेदराम हिनोते के साथ पुलिस बल ने चैक प्वाइंट बनाकर आवाजाही करने वाले लोगों की खैर खबर लेते हुए कड़े शब्दों में फटकार लगाया और घरों के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी ।थाना प्रभारी ने अनावश्यक घूमने वालों को समझाइश देते हुए कहा हैं कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया हैं न कि खुलेआम घूमने फिरने के लिए इसलिए यह समय सावधान रहकर गंभीरता दिखाने का हैं असावधानी करेंगे तो संक्रमण की चेन कैसे ब्रेक हो पाएगी लिहाजा आप सभी से अपील हैं कि आप सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी हैं कि बिना जरुरत घरों से बाहर न‌‌‌ निकलें खुद भी सुरक्षित रहें और अपने घर ,पड़ोस, मोहल्ला,गांव को सुरक्षित रखें क्योंकि कोरोना वायरस ने ग्रामीण क्षेत्रों को भी अपने चपेट में ले लिया हैं अब ग्रामीण जन भी इस से अछूते नहीं हैं इसके लिए जरूरी हैं कि शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का सख्ती एवं कड़ाई से पालन करें और ईमानदार नागरिक होने का परिचय दें ।टी आई वेदराम हिनोते ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी हैं थाना क्षेत्र के अंदर लगातार पेट्रोलिंग के साथ जगह जगह चैक प्वाइंट बनाकर लोगों को संक्रमण से बचाव और मास्क के उपयोग के बारे में बताया जा रहा हैं । खासतौर पर अनावश्यक घरों से बाहर घूमने फिरने वाले लोगों पर कार्रवाई जारी हैं बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं, जो तरह-तरह के बहाने बनाकर घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि समझाइश का असर भी देखने को मिल रहा हैं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता हैं । वाहन को किया जप्त -गुरुवार को पुलिस की जांच पड़ताल के बीच एक तूफान वाहन जोकि अनुपपुर जिले के गांव से चलकर कस्बा पहुंचा था जिसमें क्षमता से अधिक लोग सवार उस वाहन को रोककर जब वाहन चालक से गोरखपुर तक आने के विषय में पूंछताछ किया तो वो संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया और बगले झांकने लगा यघपि नियमों का उल्लघंन करने और मनमानी करने की सूरत में पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया हैं और आगे की जांच कार्रवाई में लगें हुए हैं ।कस्बा में कार्रवाई के दौरान एएसआई महिपाल नामदेव, एएसआई आई बालमुकुंद धूमकेती एएसआई मनमोहन चौधरी प्रधान आरक्षक पप्पू श्याम आरक्षक अनिल उइके सुभाष मरावी बुधराम सहित ग्राम रक्षा समिति के सदस्य आदि मौजूद रहें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button