प्रदेश

कोरोना कर्फ्यू के पालन के लिए डिण्डोरी पुलिस ने वाहन रैली निकाल लोगो को कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन करने की अपील,

दल बल के साथ गली मोहल्लों मैं निकले पुलिस अधिकारी
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पुलिस की कवायद

लोकविचार-आपका विश्वास, हमारा साथ। 9893676527, 7566178324

कोरोना कर्फ्यू के पालन के लिए इस समय पुलिस ने कमर कस ली है जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग सहित शहर की अंदरूनी तंग गलियों में पुलिस के आला अधिकारी पहुंच लोगों से घर पर रहने की अपील करते हुए संक्रमण की चैन तोड़ने के प्रयास में जुटे हुए हैं, शुक्रवार की सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व्ही के लाल, एसडीओपी रवि प्रकाश कोल, थाना प्रभारी सी के सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी नगर के मुख्य मार्ग सहित गली मोहल्लों में निकले, बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी दोपहिया, चारपहिया वाहनों में पूरे शहर की मुख्य गलियों मे लोगों से अपील करते नजर आए। जैसे ही पुलिस के भारी भरकम लाव लश्कर के साथ सायरन की आवाज लोगों के कान तक पहुंची गलियां सूनी हो गई, पुलिस ने लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों से घरों में रहने की अपील की।
पिछले चार दिनों से जिले में संक्रमण का आंकड़ा अधिक होने के बाद जहाँ प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है वही पिछले तीन दिनों से पुलिस भी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। पुलिस के इस तरह के मार्च से गली मोहल्लों में घूमने वाले भी नदारत हो गए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button