अजय जैन करंजिया:- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अजय राय विकासखंड स्रोत समन्वयक करंजिया के द्वारा जन शिक्षकों को आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को भाप देने हेतु भाप केंद्र स्थापित करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है ।जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण होने के कारण जिन ग्रामीणो मे कोरोना संक्रमण की आशंका है उन्हें सुबह-शाम भाप दिया जाये तो कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकता है । इस हेतु मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत भोजन पकाने के उपयोग में लाए जाने वाले गैस कनेक्शन एवं कुकर का उपयोग किया जा सकता है शालाए बंद होने के कारण गैस कनेक्शन एवं कुकर की व्यवस्था शालाओं में उपलब्ध है इसके अलावा भाप केंद्र स्थापित करने के लिए पाइप नली की व्यवस्था ग्राम पंचायत या शाला में उपलब्ध एम एम ई मद की राशि से की जा सकती है । जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत या अन्य शासकीय भवन में भाव केंद्र स्थापित कर भाप लेने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है । आदेश अनुसार भाप केंद्र में रसोइयों या अन्य व्यक्ति की ड्यूटी व्यवस्था अनुसार निगरानी हेतु लगाई जा सकती है । सावधानी की दृष्टि से गैस कनेक्शन व कुकर अन्य कमरे में रखें एवं पाइप के माध्यम से दूसरे कमरे में भाग देने की व्यवस्था की जाए, कुकर में पानी भरा रहे एवं गैस जलते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखा जाए, कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखकर सामाजिक दूरी बनाए रखें एवं भाप केंद्र पर सैनिटाइजर एवं हाथ धोने की व्यवस्था हो , एक गैस कनेक्शन व कुकर पर अधिकतम 3 लोगों को वापस लेने की व्यवस्था रखी जाने के निर्देश दिए गए हैं ।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार