भाजपा सरकार ने तेजी से कोविड के नियंत्रण के लिए कदम उठामहामारी को नियंत्रित करने में सफल रही
लोकविचार-आपका विश्वास हमारा साथ। 9893676527, 7566178324
डिण्डोरी। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर इजाफा होते जा रहा है कोरोना महामारी से निपटने में जिले का चिकित्सकीय स्टाफ जी जान से जुटा हुआ है और संक्रमितों को बड़ी संख्या में उपचार दे स्वस्थ कर रहे हैं। अभी तक जिले से रिफर किये जाने का मुख्य कारण यहाँ सीटी स्कैन मशीन का न होना था जिसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने निरंतर अपना प्रयास जारी रखा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को सीटी स्कैन मशीन की सौगात जल्द मिलेगी। नरेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने डिण्डोरी सहित 30 अन्य जिलों में सीटी स्कैन स्थापित करने के लिए संस्थाओं का चयन कर लिया है स्वास्थ्य संचालनालय ने उक्त संबंध में वेंडर की जानकारी कलेक्टर को प्रेषित भी कर दी है। नरेंद्र राजपूत ने कहा कि महामारी के इस दौर में प्रदेश सरकार ने तेजी से मुकाबले की रणनीति बनाई जिसका परिणाम है कि सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सिजन, रेमीडिसिवर सहित अन्य आवश्यक दवाओं की कोई कमी नही है, कोविड की पुष्टि होते ही तत्काल उपचार प्रारम्भ कराया जा रहा है जिसके परिणाम बेहतर आये हैं उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला मुख्यालय में ऑक्सिजन प्लांट शुरू हो जाएगा और अतिरेक ऑक्सिजन क्षमता की श्रेणी में जिला शुमार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने जिले को 50 ऑक्सिजन बेड प्रदाय किये हैं जो स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करेंगे। नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने तेजी से कोविड के नियंत्रण के लिए कदम उठा महामारी को नियंत्रित करने में सफल रही है उन्होंने सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन की अपील की और टीकाकरण करवा खुद को सुरक्षित रहने की अपील की।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार